China की कंपनी byte dance द्वारा विकसित किए गए वर्ल्ड फेमस ऐप TikTok के भारत में बैन होने के बाद कई ऐसी ऐप्स का भारत में निर्माण किया गया जोकि TikTok जैसी फीचर्स से काफी मिलती जुलती दिखाई देती हैं। इनमें से कुछ ऐप्स भारतीय बाजारों में लोगों के बीच सफल होने के लिए अभी भी संघर्ष कर रही हैं तो कुछ ने अपनी पकड़ शुरू से ही मजबूती के साथ पकड़ी हुई हैं।
हम ऐसी ही एक TikTok से रिलेटेड भारतीय ऐप के बारे में बात करने जा रहे हैं, जोकि इस समय कई short video creators की पहली पसंद बना हुआ है, हम बात कर रहे हैं MX TakaTak short video App के बारे में।
Table of Contents
MX TakaTak किस देश का ऐप है? (Which country app is MX TakaTak?)
MX TakaTak app भारत में TikTok के बंद हो जाने के बाद इसे Indian Company Times Internet द्वारा भारत में TikTok की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उसके विकल्प के तौर पर डेवलप किया गया। MX TakaTak app को इस समय तक Google play store पर 100 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
MX TakaTak ऐप क्या है? (What is MX TakaTak app?)
अब आपका सवाल होगा कि MX TakaTak app क्या हैं, तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि MX TakaTak app का पूरा नाम MX TakaTak Short Video app है आशा है अब आपको इसके पूरे नाम से पता चल गया होगा कि यह किस तरह का ऐप है फिर भी हम आपको बता देते हैं कि mx takatak app, TikTok की तरह का ही ऐप हैं जिसमें आप अपने short videos बना सकते हैं और दूसरों के शॉर्ट वीडियो को देख भी सकते हैं।
1. सबसे पहले आप अपने android smartphone में Google Play Store open करें।
2. उसके बाद आप search section में जाकर टाइप करिए mx takatak or TakaTak app आपके सामने ही नतीजे खुलकर आ जाएंगे।
3. फिर listing page में दिखाई दे रहे mx takatak short video app पर क्लिक करके दिखाई दे रहे install वाले बटन पर क्लिक करके मोबाइल में इंस्टॉल करें।
4. ऐप के पूरी तरह से मोबाइल में इंस्टॉल होने के बाद आप app को अपने मोबाइल में open करिए जिसके बाद ऐप के ट्रेंडिंग पेज पर आपका स्वागत किया जाएगा इसके बाद आप ऐप चलाने के लिए स्वतंत्र हैं।
MX TakaTak ऐप पर अकाउंट कैसे बनाएं? (How to create an account on MX TakaTak app?)
MX TakaTak Short video app पर अकाउंट बनाना बहुत ही सरल हैं सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या ios मोबाइल से ऐप डाउनलोड करना होगा उसके बाद ऐप के मोबाइल में पूरी तरीके से install हो जाने के बाद आपको ऐप open करना होगा फिर ऐप के अंदर signup सेक्शन में जाकर आप facebook, google और mobile number के द्वारा ऐप में बिना किसी परेशानी के login होते ही mx takatak app पर आपका अकाउंट बन जाएगा।
MX Taktak ऐप में वीडियो वायरल कैसे करें? (How to make video viral in MX Taktak app?)
MX TakaTak Short Video app में अपनी बनाई हुई वीडियो को viral करने के लिए आपको अपने अकाउंट पर consistancy बनाए रखनी होगी और mx takatak app में ट्रेंडिंग चल रही चीजों पर फोकस करना होगा उसके बाद ट्रेंडिंग content से रिलेटेड hashtag का अच्छे से इस्तेमाल करना होगा और उसके कुछ दिन इंतजार करने के बाद आपको आपकी कोई न कोई वीडियो खुद viral होती हुई दिखाई देगी। इसके साथ ही साथ अपने content को ज्यादा से ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने का प्रयास करें।
MX TakaTak app से पैसे कैसे कमाएँ? (How to make money with MX TakaTak app?)
mx takatak app se paise kaise kamaye क्या TikTok की तरह mx takatak app में कमाई होती है तो हम आपको बता दें कि takatak app में अभी ऐसा कोई फीचर्स नहीं आया है कि आप TikTok जैसी earnings, mx takatak app से भी कमा सकें। हालांकि कुछ ऐसे छोटे विकल्प है जिससे आप प्रयास कर सकते हैं :
Frindes को invite करके पैसे कमाएं
MX TakaTak app में earning करने के लिए आप अपने friend circle में इस ऐप की अपने मोबाइल से डाउनलोड लिंक शेयर कर सकते हैं, जिसके बाद यदि आपके link से कोई भी mx takatak app download करते हुए mx takatak video app की शर्तों को पूरा कर लेता हैं तो उसके बदले में आपको निर्धारित की गई धनराशि आपके अकाउंट में आपको ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Contest से पैसे कमाएं
MX TakaTak app में कॉन्टेस्ट चलते रहते हैं जिसमें आप इन short video contest में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लेकर यदि कॉन्टेस्ट के विजेता बनते हैं तो आपको निर्धारित किए गए ईनामी पुरस्कार मिलते हैं। यह ईनाम किसी भी प्रकार का हो सकता है चाहे वह कोई ईनामी राशि हो या कोई गैजेट्स हो।
MX TakaTak app में कैसे-कैसे फीचर्स है?
इस ऐप में आपको TikTok और snack video app जैसी कई खास फीचर्स देखने को मिलते हैं जोकि इस प्रकार से हैं :
Trending Hot Videos : इस ऐप में आपको ट्रेंडिंग विडियोज़ से संबंधित हर तरह की video देखने को मिलेंगी जैसे कि funny videos, hot videos, amazing videos आदि।
Shoot and Edit : इस ऐप में आपको TikTok की तरह ही अपने videos को एडिट करने के लिए advance editing के फीचर्स मिलेंगे।
Beauty Cam : mx takatak short video app में आप अपनी videos को बेहतरीन बनाने के लिए ब्यूटी कैम मोड और filters का भी बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Video editor : इसी ऐप में आप और आपके जैसे कई यूजर्स को combine एवं adjust करके एडिट करने का भी ऑप्शन दिया जाता है।
Photo editor : इसमें आप अपनी मनचाही और बेहतरीन पिक्चर्स को add करके अपनी photos का slideshow भी बना सकते हैं वह भी बेहतरीन एडिटिंग फीचर्स के साथ।
Latest Songs, Music & Dialogue library : mx takatak app के इस फीचर में आपको लेटेस्ट गानों और उनकी धुनों के साथ ही साथ लेटेस्ट और फेमस डायलॉग भी देखने को मिल जाता है जिसका इस्तेमाल आप अपनी वीडियो में कर सकते हैं।
Save, Share & Download : इसी ऐप के अंदर आपको save & share का फीचर देखने को मिलेगा ताकि आप किसी वीडियो को बाद में देखने के लिए उसे सेव करके रख सके और डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध हैं।
Language Support : mx takatak app को आप 10 भाषाओं जैसे : हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, मराठी और इंग्लिश में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको हमारे द्वारा प्रदान की गई mx takatak app से संबंधित जानकारी पसंद आई हो तो पेज से जुड़ी अन्य पोस्टों को पढ़ने के लिए पेज को फॉलो करें और यदि कोई प्रश्न हो तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके बताएं हम उसका निराकरण लेख के माध्यम से करने का पूरा प्रयास करेंगे।